इमरान ने कहा- कश्मीर में बेकसूर मारे जा रहे; भारत ने कहा- पहले अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर दिए बयान को भारत ने खारिज कर दिया। साथ ही पाक से कहा कि उसे दूसरे देश के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करने के बजाय अपनी जमीन से आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "बातचीत को लेकर पाक का रवैया कपटपूर्ण लगता है। वह आतंकवाद और हिंसा को समर्थन दे रहा है। पाक का ऐसा रवैया दुनिया के सामने आ चुका है।''
कश्मीर मुद्दे के हल के बारे में सोचे भारत
इमरान ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा- "भारत के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा बेकसूर कश्मीरियों की हत्या की निंदा करता हूं। भारत को संयुक्त राष्ट्र रेजोल्यूशन के हिसाब से कश्मीर समस्या को हल करने के बारे में सोचना चाहिए। कश्मीरियों की भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।''
रवीश कुमार ने कहा- पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना और भारत समेत दूसरे देशों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बंद करना चाहिए। पाक के प्रधानमंत्री को भारत के आंतरिक मामलों की बजाय अपने देश के मसले सुलझाने चाहिए।
विदेश विभाग के प्रवक्ता ने यह भी कहा- "पाकिस्तान को पूरे क्षेत्र के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी जमीन पर पल रहे आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करनी चाहिए।''
यह पहली बार नहीं है जब इमरान ने कश्मीर का जिक्र किया है। जुलाई में चुनाव जीतने के बाद दिए गए पहले भाषण में इमरान ने कहा था कि दोनों देशों के नेताओं को कश्मीर समेत सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए आगे आना चाहिए। यह भारत-पाक रिश्तों ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बेहतर होगा।
भारत और पाक ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर मुलाकात की बात कही थी। हालांकि सितंबर में भारत ने इस मुलाकात से मना कर दिया। भारत ने तर्क दिया कि सीमा पर हमारे जवानों की हत्या में पाक का ही हाथ था। ऐसी स्थिति में उससे बात नहीं की जा सकती।
केरल के नन रेप केस में सोमवार को अहम घटना हुई। इस मामले में बिशप फ्रांको मुलक्कल पर एक नन से रेप के आरोप हैं। फ्रांको के खिलाफ अहम गवाह कुरियाकोज कट्टुथहारा की पंजाब के जालंधर में मौत हो गई। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है। उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने का स्वागत किया। सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा- खिलजी ने बिहार को लूटा लेकिन बख्तियारपुर का नाम उसके ही नाम पर रखा गया। करीब 100 जगहों के नाम बदले गए। इनमें बिहार का अकबरपुर भी शामिल है। योगी ने अच्छा कदम उठाया है। मेरी मांग है कि पूरे देश और बिहार में जिन शहरों के नाम मुगलों से जुड़े हैं,
उन्हें बदल दिया जाना चाहिए। वहीं, एक खबर दिल्ली के लिहाज से बेहद अहम है। यहां केजरीवाल सरकार के वैट कम ना करने से नाराज 400 पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशंस मालिक सोमवार सुबह 6 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल मंगलवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। एक खबर पंजाब से। यहां अमृतसर ट्रेन हादसे के चार दिन बाद भी अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि किसकी गलती से 62 लोगों की जान गई। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पर सवाल उठ रहे हैं। वो और उनके पति सफाई दे रहे हैं। रेलवे भी पल्ला झाड़ रही है। स्थानीय प्रशासन अब तक यह साफ नहीं कर पाया है कि रेलवे ट्रैक के पास आयोजन की अनुमति आखिर किसने दी। अगर मंजूरी नहीं थी तो कार्यक्रम कैसे हुआ। इस बीच, मुख्य आयोजक सौरभ मदान मिट्टू अब तक फरार है। इनके अलावा, दिन की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

Comments
Post a Comment