Posts

द्वारका हिट एंड रन केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-9 के गणपति चौक के पास हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में आरोपी चालक नकुल को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि 2 दिसंबर को आरोपी नकुल ने अपनी मर्सिडीज गाड़ी से 2 लोगों को रौंद दिया था. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था.  नकुल को पकड़ने के लिए 55 पुलिसकर्मियों की टीम लगी थी. पुलिस ने लगभग 4600 मर्सिडीज गाड़ियों की लिस्ट बनाई और 8 अनधिकृत मर्सिडीज वर्कशॉप के अलावा 50 से ज्यादा लोकल वर्कशॉप की लिस्ट बनाकर उसकी जांच की. डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने एसीपी द्वारका राजेंद्र सिंह की देखरेख में टीम बनाई थी. यह टीम घटना के तुरंत बाद जांच में जुट गई थी. पुलिस टीम ने 5 एजेंडे पर काम करना शुरू किया. पहला सीसीटीवी फुटेज की जांच, दूसरा मर्सिडीज गाड़ियों की लिस्ट, तीसरा वर्कशॉप, चौथा लोकल वर्कशॉप और पांचवां कोई आई चश्मदीद मिल जाए. पुलिस को मामले में कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला. पुलिस को सिर्फ गाड़ियों की लिस्ट और वर्कशॉप की जांच से ही उम्मीद थी और यह मेहनत पुलिस के लिए काम आई. पुलिस ने ज...

सिब्बल बोले- केंद्र का रवैया यही रहा तो CVC और EC का भी यही हश्र होगा

सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा की याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है. सुनवाई के दौरान आलोक वर्मा के वकील फली नरीमन ने दलील दी कि कमेटी की सिफारिश पर ही सीबीआई डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है. डायरेक्टर का कार्यकाल न्यूनतम दो साल होता है. अगर इस दौरान असाधारण हालात में सीबीआई निदेशक का ट्रांसफर किया जाना है तो कमेटी की अनुमति लेनी होगी. लंच के बाद फिर से शुरू हुई बहस में दुष्यंत दवे ने कहा कि सीबीआई के फैसलों में सीवीसी या फिर सरकार जैसे किसी तीसरे पक्ष का दखल नहीं होना चाहिए. दवे के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से कपिल सिब्बल ने बहस की. सिब्बल ने कहा कि सीवीसी और सरकार एक्ट की अनदेखी और मनमानी कर सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर नहीं भेज सकती. नियुक्ति और हटाने या निलंबन के आदेश सिर्फ सेलेक्शन कमेटी कर सकती है. ये मामला कमेटी के पास भेजना था. अगर ऐसे फैसलों और प्रक्रिया को हम मंज़ूर करेंगे तो सीबीआई की स्वायत्तता का क्या मतलब रह जाता है?  अगर कमेटी के अधिकार सरकार हथिया लेगी तो जो आज cbi निदेशक के साथ हो रहा है, वही कल CVC और ECI के साथ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि ट्...

इमरान ने कहा- कश्मीर में बेकसूर मारे जा रहे; भारत ने कहा- पहले अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर दिए बयान को भारत ने खारिज कर दिया। साथ ही पाक से कहा कि उसे दूसरे देश के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करने के बजाय अपनी जमीन से आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "बातचीत को लेकर पाक का रवैया कपटपूर्ण लगता है। वह आतंकवाद और हिंसा को समर्थन दे रहा है। पाक का ऐसा रवैया दुनिया के सामने आ चुका है।'' कश्मीर मुद्दे के हल के बारे में सोचे भारत इमरान ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा- "भारत के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा बेकसूर कश्मीरियों की हत्या की निंदा करता हूं। भारत को संयुक्त राष्ट्र रेजोल्यूशन के हिसाब से कश्मीर समस्या को हल करने के बारे में सोचना चाहिए । कश्मीरियों की भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।'' रवीश कुमार ने कहा- पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना और भारत समेत दूसरे देशों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बंद करना चाहिए। पाक के प्रधानमंत्री को भारत के आंतरिक मामलों की बजाय अपने देश के मसले सुलझाने चाहिए। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ...